नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Leo Horoscope today aaj ka singh Rashifal : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीद से थोड़ा ज्यादा व्यवस्थित और नियमों में बंधा हुआ रहेगा। सुबह आप तेजी से काम शुरू करने और फैसले लेने के मूड में रहेंगे। आज चंद्रमा मकर राशि में है, इसलिए आपका ध्यान थोड़ा ज्यादा प्रैक्टिकल और जिम्मेदारियों पर रहेगा, न कि रोमांच या उत्साह पर। इस बात का एहसास दिन के शुरुआत में ही महसूस हो सकती है। आज किसी काम को पूरा करने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है। जिस काम को आप आसान समझ रहे थे, उसमें एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। इससे आपकी गति स्लो हो सकती है और शुरुआत में हल्की झुंझलाहट हो सकती है। हालांकि आप चाहते हैं कि आज काम जल्दी और आसानी से हो, लेकिन आज ऐसा नहीं होगा। जब आप जल्दीबाजी छोड़कर काम को धीरे और सही तरीके से करना शुरू कर...