धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद। धनबाद के नव निर्वाचित मेयर। संजीव सिंह से मिलने शनिवार को जेकेएलएम समर्थित मेयर पद के उम्मीदवार प्रकाश महतो सिंह मेंशन पहुंचे। उक्त मुलाकात कi सियासी हल्के में चर्चा है। जयराम की पार्टी के प्रकाश कुमार का सिंह मेंशन पहुंचना अलग सियासी समीकरण की ओर संकेत करता है। शनिवार को सिंह मेंशन पहुंच प्रकाश कुमार ने मेयर संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। बताया गया कि मौके पर दोनों के बीच शहर के विकास, नगर निगम की प्राथमिकताओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रकाश महतो ने मेयर संजीव सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वैसे इस मुलाकात को लोग धनबाद की राजनीति में भविष्य में बदलते समीकरण का संकेत भी मन रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.