नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Shani Dhaiya 2026: शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष में जब शनि किसी राशि से चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तो उस राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाती है। इसका समय करीब ढाई साल का होता है। इस दौरान कुछ लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर काम में नुकसान ही होगा। अगर मेहनत और धैर्य बनाए रखें तो अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। इस समय शनि मीन राशि में हैं। ऐसे में सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है।सिंह राशि सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से शुरू हुई थी। इस दौरान नौकरी और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें और बेवजह के विवा...