नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- ज्योतिषशास्त्र में शनि को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। हर व्यक्ति पर शनि की ढैय्या का असर भी जीवन में एक न एक बार जरूर पड़ता है। शनि की ढैय्या ढ़ाई साल तक चलती है। इस दौरान व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और इससे मुक्ति मिलने में अभी काफी समय है।कब शुरू हुई ढैय्या सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक इसका असर अलग-अलग रूप में दिख रहा है। कई लोगों को काम में देरी, योजनाओं का अटकना या मन का थोड़ा परेशान रहना जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। साल 2026 में भी यही स्थिति बनी रहने के संकेत हैं। 2027 में क्या बदलेगा- बीच में एक ऐसा समय आएगा, जब हालात थोड़े बेहतर लगेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.