सिंह इज किंग की तिकड़ी का आखिरी सितारा भी बुझा
बोकारो, मई 14 -- बिहार एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व गोमिया विधानसभा से चार बार विधायक रहे माधवलाल सिंह के निधन से बोकारो जिले में एक राजनीतिक पारी का अंत हो गया। खासकर सिंह इज किंग के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री समरेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन के बाद आखिर इस तिकड़ी के आखिरी सितारे पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का भी निधन बुधवार की सुबह रांची के पल्स अस्पताल में हो गया। अपनी ईमानदार छवि और साफ सुथरी राजनीति के लिए माधवलाल सिंह ने झारखंड बिहार में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करने में कामयाब रहे। गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और झारखंड बिहार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह ने अपनी ईमानदारी के बल पर राजनीति की। उनकी राजनीतिक पूंजी ही जन सेवा और ईमानदारी रही है, जिसे उन्होंने आजीवन बनाए रखा और जिंदगी के अंतिम क्षणों तक सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.