मधेपुरा, फरवरी 28 -- सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग- अलग जगहों से दो डीजे को पुलिस ने जब्त किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पहला डीजे एसआई महबूब अहमद खान के द्वारा गश्ति के दौरान बस स्टैंड पुल के पास एक डीजे बजा रहा था। पुलिस वाहन देखकर डीजे वाला डीजे बजाना बंद कर दिया। डीजे वाहन के पास पहुंचकर डीजे संचालक से बजाने की अनुमति मांगी गई तो संचालक के द्वारा कोई भी वैध कागजात नहीं दिखाया गया। वाहन चालक सुपौल जिला के प्रतापगंज वार्ड 14 गंगासराय निवासी अजय कुमार और डीजे संचालक सुपौल जिला के प्रतापगंज गोविंदपुर वार्ड छह निवासी मुनेश्वर मंडल सहित अन्य लोगों के समक्ष एक जेनरेटर, एक मिनी पिकअप, आहूजा बेस दो साउंड, आहूजा टॉप एक साउंड, आहूजा दो साउंड, एक ऑटोकट का स्टेपलाइजर, दो पिस आहूजा कोय एम्प्लीफायर, एक पीस मिक्चर, दो पिस डीजे...