मधेपुरा, अप्रैल 7 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल कटनी को लेकर आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में गेहूं की बेहतर पैदावार सामने आई है। यह आयोजन राज्य स्तरीय फसल कटनी योजना के तहत जिला प्रशासन की निगरानी में किया गया, जिसका उद्देश्य वास्तविक उत्पादन का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करना है। :::लालपुर सरोपट्टी में 43.77 क्विंटल/हेक्टेयर उत्पादन::ग्राम पंचायत लालपुर सरोपट्टी के राजस्व ग्राम लालपुर में किसान बैधनाथ झा के खेत में फसल कटनी प्रयोग किया गया। 10 मीटर x 5 मीटर (50 वर्गमीटर) क्षेत्र में कुल 21.885 किलोग्राम गेहूं उत्पादन दर्ज किया गया, जो प्रति हेक्टेयर 43.77 क्विंटल के बराबर है। यह आंकड़ा क्षेत्र में अच्छी पैदावार का संकेत देता है।इस मौके पर शिवनारायण राउत, रितेश रंजन, मनोज कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी...