मधेपुरा, मई 10 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की महिलाओं से लोन देने के नाम पर ठगी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि गम्हरिया वार्ड छह निवासी सोनी देवी ने आवेदन देकर कहा कि पिछले दिनों उसके दरवाजे पर पूर्णिया जिला के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर वार्ड संख्या चार निवासी अंकित कुमार आया और बोला वे फाईनेंस कंपनी आकांक्षा क्रेडिट कैपिटल प्राईवेट लिमिटेड के कर्मी हैं। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार करने के लिए लोन दिलाने का काम करते हैं। इस तरह की बात कहकर अंकित कुमार नामक व्यक्ति ने आस-पास की महिलाओं खुशबु देवी, मुन्नी देवी को भी अपनी झांसे में ले लिया। उसने महिलाओं से कहा कि लोन लेने के लिए सभी को पांच- पांच हजार रुपए जमा करना होगा। उसने अपना मोबाइल फोन देकर चला गया। उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.