मधेपुरा, अप्रैल 8 -- सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब कारोबार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार सोमवार की रात गश्ती के दौरान सूचना मिली कि झिटकिया वार्ड चार निवासी मो. इस्तेखार आलम अपने टेम्पू से देसी शराब की तस्करी करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष को अवगत कराते हुए पुलिस बल के साथ छापेमारी की। झिटकिया पहुंचकर पुलिस ने संदिग्ध टेम्पू की पहचान की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुष्टि की कि वाहन आरोपी का ही है। इसी दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान टेम्पू की सीट के नीचे रखे एक प्लास्टिक बैग से करीब दो लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्द...