अलीगढ़, जनवरी 26 -- छर्रा, संवाददाता। छर्रा क्षेत्र के गांव सिंहावली में अवांछनीय तत्वों ने मंदिर में रखी भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूजा करने आए श्रद्धालु ने क्षतिग्रस्त मूर्ति देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार छर्रा के गांव सिंहाबली में सियाराम पेट्रोल पम्प के पीछे सती माता आश्रम में एक मंदिर बना हुआ है। मंदिर में भगवान शिव परिवार, शेरावाली माता व भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियों विराजमान हैं। बताते हैं रविवार को सायं चार बजे करीब संजय चौधरी पुत्र रामजी लाल पूजा करने गए तो देखा कि भागवान श्री कृष्ण की मूर्ति छिन्न-भिन्न अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में संजय चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.