दरभंगा, मई 27 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा पथ किनारे सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित फोटो स्टेट की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से दुकान जलकर राख हो गयी। इस घटना में फोटो कॉपी मशीन सहित अन्य समान जल गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान संचालक सुरेश कुमार यादव ने सिंहवाड़ा थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय के पास आग लगने से जलकर राख हुई दुकान यह भी पढ़ें- किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...