सिंहवाड़ा : नशे में हंगामा करते युवक गिरफ्तार
दरभंगा, मई 10 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि सिमरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कमरौली गांव में नशे की हालत में एक युवक हंगामा कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर नशेड़ी भगाने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नशेड़ी कमरौली निवासी अभिनंदन कुमार बताया गया है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.