दरभंगा, मई 31 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे को सोया हुआ छोड़ नगद रुपए व गहने जेवर लेकर दुल्हन गायब हो गई। दूल्हे की जब नींद खुली तो दुल्हन को सेज पर नहीं पाकर वह उसे चारों तरफ खोजने लगा। रात में शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। दो सप्ताह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। इस मामले में दूल्हे के पिता ने सिंहवाड़ा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूल्हे के पिता ने बताया कि उनके पुत्र का विवाह दो सप्ताह पूर्व मधुबनी जिले के पतौना के औसराही गांव में हुआ था। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा : दूल्हे को सोता छोड़ रुपये व जेवरात लेकर भागी दुल्हन गत 28 मई की रात उनकी नयी-नवेली पुत्रवधू पति को सोया हुआ छोड़कर घर से अपने सभी जेवर और लगभग 45 हजार रुपये...