सिंहवाड़ा : कॉलेज की जमीन से मिट्टी की कटाई रोकी
दरभंगा, जून 3 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-जाले पथ किनारे सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर स्थित डिग्री कॉलेज की प्रस्तावित जमीन से मिट्टी की कटाई होने की जानकारी मिलते ही मंगलवार की दोपहर प्राचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद मौके पर पहुंचे। जेसीबी व तीन ट्रैक्टर वालों को उन्होंने मिट्टी की कटाई करने से मना किया व इसकी जानकारी तत्काल मोबाइल फोन से सीओ एवं डीएम को दी। प्रस्तावित जमीन पर जहां मिट्टी की भराई कर घर बनाने का काम शुरू होने वाला था वहां जेसीबी व कई ट्रैक्टरों से मिट्टी काटकर ले जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। प्राचार्य प्रो. अहमद ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ अभिभावकों से मिलकर सनहपुर प्लस टू विद्यालय परिसर में तत्काल प्रारंभ होने वाले डिग्री कॉलेज में नामांकन के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। राजकीय डिग्री कॉलेज सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.