दरभंगा, मई 31 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भरहुल्ली गांव में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने भरहुल्ली पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। मृतक गांव का ही 26 वर्षीय ध्यानी मंडल बताया गया है। बताया गया है कि युवक परदेश में रहकर नौकरी कर रहा था। अभी गांव आया हुआ था। युवक की मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि जब घटनास्थल पर जांच के लिए पुलिस पहुंची तो परिजनों ने जांच के दौरान बताया कि युवक के पेट में दर्द हो रहा था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस के बार-बार आग्रह के बावजूद परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया。 यह भी पढ़ें- खेत में अ...