सिंहवाड़ा:सड़क हादसे में रिटायर्ड अधिकारी जख्मी
दरभंगा, अगस्त 1 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कुमरपट्टी में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में मधुबनी जिले के रहिका थाने के बसौली निवासी रिटायर्ड सहायक जीएसटी आयुक्त 65 वर्षीय सुधीर कुमार व उनकी पत्नी 59 वर्षीया नीलम झा जख्मी हो गयी। स्थानीय स्तर पर दोनों का उपचार कराया गया। बताया गया है कि दोनों अपने गांव से कार से पटना जा रहे थे। इसी दौरान कुमरपट्टी चौक के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद कार का एयरबैग खुल गया, जिससे दोनों सुरक्षित बच गए। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.