सिंहवाड़ा:भू विवाद में हमला कर पति व पत्नी को किया घायल
दरभंगा, जून 12 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में जमीन विवाद में हुए जानलेवा हमले के दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौड़ा गांव निवासी मो. जुनैद की पत्नी रौनक परवीन ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है कि गत 10 जून की शाम करीब चार बजे आरोपी विवादित जमीन पर हौज निर्माण का कार्य करा रहा था। उन्होंने न्यायालय में टाइटल सूट लंबित होने की बात कहकर कार्य रोकने और अदालत के आदेश की प्रतीक्षा करने को कहा। इस बात से आक्रोशित होकर गौड़ा गांव निवासी मो. एजाज, रफी अहमद, जीनत यास्मिन, रफी अहमद की पुत्री जैनब परवीन तथा फेकला थाना क्षेत्र के फेकला गांव निवासी मो. अहमद अली एवं मो. गुड्डू ने धारदार हथियार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.