दरभंगा, मई 29 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्वर्ण आभूषण, मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी नया टोला निवासी मो. निजामुद्दीन, विक्की कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार उर्फ बमबम, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी दीपक कुमार, रामकुमार यादव एवं महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के कोले थाना क्षेत्र के कोले निवासी समाधान मोहिते बताये गये हैं। समाधान मोहिते वर्तमान मे बड़ी बजार, दरभंगा में आभूषण का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.44 ग्राम सोना, दो चांदी की पायल एवं चोरी किया गया एक एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन सहित अभियुक्त का एक मोबाइल बरामद किया है। मालूम हो कि गौड़ा गांव निवासी ...