दरभंगा, मई 9 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। भरवाड़ा-भगवतीपुर पथ पर तेलिया बांध के पास शुक्रवार को टेंपो पलटने से टेंपो पर सवार भरवाड़ा निवासी 45 वर्षीय कामदेव ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। टेंपो का चालक भी जख्मी बताया गया है। उसका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया है। बताया गया है कि टेंपो सवारी लेकर भगवतीपुर से भरवाड़ा आ रहा था। इसी बीच तेलिया बांध के पास सड़क पर मवेशी आ जाने के कारण टेंपो चालक ने संतुलन खो दिया। इससे तेज रफ्तार से चल रहा टेंपो रास्ते पर ही पलट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव का कार्य शुरू किया। मामूली रूप से जख्मी लोगों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी ...