दरभंगा, मार्च 24 -- सिंहवाड़ा। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में स्टेट टॉपर में जगह बनाकर सत्यम ने परिवार व गांव ही नहीं, क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिले में पहला स्थान लाकर उसने दरभंगा का नाम रोशन किया है। सत्यम ने 476 अंक लाकर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। किसान पिता मुन्ना साह एवं गृहिणी मां गीता देवी के पुत्र सत्यम कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सत्यम ने सिंहवाड़ा प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सनहपुर में पढ़कर गांव से ही तैयारी कर यह सफलता हासिल की है। उसका दूसरा भाई आदर्श कुमार दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। सत्यम मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने की लखनपुर पंचायत के वार्ड 11 का निवासी है। दरभंगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में घर होने के कारण सत्यम ने घर से ही विद्यालय जाकर पढ़ाई की है।सत्यम के व...