सिंहवाड़ा : गौड़ा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत
दरभंगा, मई 27 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में मंगलवार दोपहर जेसीबी से बने गहरे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। वहीं, डूब रही दोनों बहनों को बचाने की कोशिश कर रही तीसरी बहन को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना वार्ड तीन की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव की छह-सात किशोरियां वसी चौर में जेसीबी से बने गहरे गड्ढे के पास चूल्हा बनाने के लिए गीली मिट्टी लाने गई थीं। मिट्टी निकालने के क्रम में दीपू पासवान की पुत्री निशा (14) का पैर फिसल गया। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा के गौड़ा गांव में एक साथ दो बहनों की मौत से गांव में पसरा मातम वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए रामकलेश पासवान की पुत्री शिवानी (11 )पानी में उतर गई। लेकिन वह भी डूबने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.