दरभंगा, सितम्बर 1 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी पंचायत के भरवाड़ा टोल में भूमि विवाद को लेकर हुई 65 वर्षीय अमीरी सहनी की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जिससे गांव के ही गुड्डू सहनी, राजा सहनी और मुनचुन सहनी को नामजद किया गया है। मृतक के पुत्र रामदेव सहनी ने पुलिस को घटना के संबंध में बताया है। उसने बताया है कि 30 अगस्त को आरोपितों के साथ करीब लगभग 25 लोग उनके घर पहुंचे और केस में सुलह करने का दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले में थानाभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया था। यह भी पढ़ें- Purnia News: मनिरुद्दीन हत्याकांड में पांच के विरुद्ध नामजद आवेदन, जांच में जुटी पुलिस थाना में लिखित आवेदन देर से प्राप्त...