जमशेदपुर, जुलाई 1 -- सिंहभूम जिला भोजपुरी परिषद पटकथा लेखक और कथाकार कृपा शंकर को राघव आलोक स्मृति सम्मान'26 द्वारा सम्मानित करेगा। जनवादी प्रगतिवादी चेतना से लैस कृपा शंकर का दिल्ली, मुम्बई महानगरों में लम्बा प्रवास रहा है। कमलेश्वर, राजेन्द्र यादव, से रा यात्री, मधुकर सिंह, शंकर जैसे लोगो की आपको समृद्ध सोहबत मिली है। ज्ञात हो कि कृपा शंकर लोहा सिंह की सर जमीन सासाराम से हैं।परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही ने प्रो राघव आलोक को एक कर्मर्शील जनवादी योद्धा कहा है जिसकी कमी आज भी खलती है। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष मसूद खान ने पुन:उर्दू के ऐसे साहित्यकारों से रचना देने का आग्रह किया है जो भोजपुरी में लिखते है ताकि एक संकलन छापा जा सके।इस विशेष बैठक में प्रदीप सिंह भोजपुरिया, चन्द्रकान्त, मिथिलेश तिवारी, रमेश हंसमुख, उदय हयात एवं अन्य उपस्थ...