जमशेदपुर, मार्च 16 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण और कोल्हान एवं जमशेदपुर क्षेत्र के औद्योगिक व शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख विषयों को विस्तार से रखा। इनमें छह वर्षों से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जाए, क्योंकि इसके पूर्ण होने से कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को बड़ी गति मिलेगी। चैम्बर के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस परियोजना की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। जल्द ही इसमें ठोस प्रगति देखने को मिलेगी।लीज क्षेत्र में लगभग ...