जमशेदपुर, मई 10 -- व्यापारिक पारदर्शिता बढ़ाने और व्यापारियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जेएनएसी के सहयोग से ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन कर रहा है। यह कैंप 11 मई सोमवार को कमानी सेंटर, बिष्टूपुर में सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया और उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि शिविर में व्यापारी नए ट्रेड लाइसेंस बनवा सकेंगे तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करा सकेंगे। शिविर में आने वाले व्यापारियों को दुकान से संबंधित कागजात, किरायानामा (यदि दुकान किराए पर हो) और आधार कार्ड साथ लाने का आग्रह किया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन 11 मई को चैंबर सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए प्रयासरत...