आदित्यपुर, मई 22 -- चांडिल। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने सिंहभूम कॉलेज चांडिल में गृह विज्ञान, समाजशास्त्र विषय को हटाने और वाणिज्य के एक शिक्षक के पद को समाप्त करने के विरोध में अधिसूचना की प्रति को जलाया और विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने कहा कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज है। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत क्लस्टर का नियम जारी किया गया है। जिसमें सिंहभूम कॉलेज चांडिल से गृह विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की पढ़ाई को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा वाणिज्य विषय में शिक्षक के एक पद को भी समाप्त किया गया है। कॉलेज में संथाली विद्यार्थी होने के बावजूद कॉलेज में संथाली का कोई शिक्षक का पद सृजित नहीं किया गया...