आदित्यपुर, मार्च 13 -- चांडिल, संवाददाता। सिंहभूम कॉलेज चांडिल में छात्र पहली बार यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। यूजी और पीजी के छात्रों का अलग-अलग यूनिफॉर्म होगा। इसके लिए यूनिफॉर्म निर्धारण कमेटी की प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई। प्राचार्य ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि एक महीने के भीतर सभी छात्र यूनिफॉर्म में नजर आएं। उन्होंने बताया कि केयू पीजी डिपार्टमेंट का ही यूनिफॉर्म ही सिंहभूम कॉलेज चांडिल के छात्रों का यूनिफॉर्म होगा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया है कि छात्र अब से यूनिफॉर्म में ही कॉलेज में आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...