जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुर। पावन श्रावण मास में शिव भक्तों को अब गंगाजल के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। डाक विभाग, सिंहभूम मण्डल ने श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व पहल की है। वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह के निर्देशानुसार मण्डल के प्रत्येक डाकघर में शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। निर्बाध आपूर्ति के लिए त्रि-स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। उप डाकघरों में पर्याप्त स्टॉक रखने, कमी होने पर प्रधान डाकघर से आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा रांची जीपीओ को बैकअप के रूप में रखने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के पास अस्थायी गंगाजल स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ियों को मंदिर द्वार पर ही गंगाजल मिल सके।सिंह यह भी पढ़ें- Badaun News: डाकघर में सावन में मिलेगा गंगोत्री का पवित्र जल ने कहा, "सावन का महीना शिव भक्तों ...