चाईबासा, अप्रैल 9 -- पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को पथ निर्माण विभाग की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह बहुप्रतीक्षित सिंहपोखरिया-जैंतगढ़ सड़क मार्ग (भाया सेरेंगसिया, जगन्नाथपुर) पथ प्रमंडल चाईबासा के अंतर्गत आता है और MDR-181 के तहत लगभग 60 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क जैंतगढ़ से जगन्नाथपुर, सेरेंगसिया, झिकपानी और सिंहपोखरिया होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ती है। इस मार्ग से सैकड़ों छोटे-बड़े गांव जुड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।परियोजना का शिलान्यास झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, पश्चिमी सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सि...