सिंहपुर सानी-राय खुर्द मार्ग पर कीचड़ से राहगीर परेशान
संभल, मई 18 -- संभल तहसील क्षेत्र में सिंहपुर सानी से राय खुर्द को जाने वाले मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश के बाद मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे बाइक और साइकिल सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.