मुंगेर, अप्रैल 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। विद्वान आचार्यों के द्वारा वैदिक विधान के साथ कलश पूजन के उपरांत 651 कन्या और सुहागिनों ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। गाजे बाजे और भक्ति गीत और भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप और विभिन्न देवी देवताओं की झांकी के साथ निकली कलश शोभा यात्रा ने नगर के नाथ बाबा स्थान, सिंहपुर, बड़ी दुर्गा मंदिर मार्ग, पुरानी चौक से गुजरते हुए मारवाड़ी टोला, कंटिया बाजार, पश्चिम अजीमगंज के रास्ते से होकर अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, एकता पार्क, मानिक चौक, पुरानी चौक, पटेल चौक का भ्रमण करते हुए वापस नाथ बाबा स्थान पहुंचा।तेज धूप के बावजूद विशाल कलश शोभा यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.