सिंहपुर पूरब पंचायत में विकास दिवस आयोजित
भागलपुर, जून 29 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित सिंहपुर पूरब पंचायत में रविवार को ''पंचायत विकास दिवस'' का आयोजन हुआ। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर यह कार्यक्रम हर माह के अंतिम रविवार को होता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देना, विकास योजनाओं की समीक्षा करना और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करना है। नारायणपुर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर ''पंचायत विकास दिवस'' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी खुशबू कुमारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सिंहपुर पूरब पंचायत में विकास दिवस आयोजित इस माह ''सिंहपुर पूरब पंचायत'' को विशेष विषय के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.