फिरोजाबाद, नवम्बर 15 -- नगला बीच। थाना रजावली क्षेत्र के सिंहपुर डेरा बंजारा में शुक्रवार की मध्य रात अज्ञात कारणों से एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण मदद के लिए दौड़े, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। शरीफ पुत्र रतिया निवासी सिंहपुर डेरा बंजारा ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात वह अपने परिवारजनों के साथ सोया था तभी रात तीन बजे किन्हीं कारणों से घर में आग लग गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से उसके परिवारजनों की जान बची। गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले इसी डेरा में दो अन्य घरों में आग लगी थी, जिसमें भी भारी नुकसान हुआ था। लगातार दो दिनों में तीन घरों में आग लगने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.