भदोही, दिसम्बर 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले की सिंहपुर से खरगापुर जाने वाली मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जाएगी। प्रयागराज की सीमा को जोड़ने वाली 12 किलोमीटरलंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृकरण पर 16 करोड़ 70 लाख खर्च होंगे। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई और पहली किस्त के रुप में पांच करोड़ जारी हो गया है। लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण की कवायद में जुट गया है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। ...