नई दिल्ली, अगस्त 20 -- महाराष्ट्र के ऐतिहासिक सिंहगढ़ किले पर एक लड़की के हाफ पैंट पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक दक्षिणपंथी संगठन के 8 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति और सहयोगी तानाजी मालुसारे की समाधि के पास सोमवार को हुई। हवेली पुलिस स्टेशन के निरीक्षक राजेश रामाघरे के अनुसार, शिकायतकर्ता और उनका परिवार किले पर तस्वीरें ले रहे थे। इसी दौरान आरोपी उनके पास पहुंचे और कपड़ों के साथ-साथ फोटोग्राफी को लेकर सवाल उठाने लगे। विवाद तब बढ़ गया जब दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने लड़की के शॉर्ट्स पहनने पर आपत्ति जताई और परिवार को तुरंत किला छोड़कर जाने को कहा। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा पुलिस ...