सिंम्बिया पंचायत के पतागुईरा में जलापूर्ति बहाल
चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। सदर प्रखंड के सिंम्बिया पंचायत के पतागुईरा गांव के 300 परिवारों को शत प्रतिशत घरों को पानी उपलब्ध कराया गया है। पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए जलमीनार के माध्यम से उनके घर के पास स्टैंड पोस्ट बनाकर जलापूर्ति कराई जा रही है। इसके लिए गांव में 181 घरों के लिए 181 स्टैंड पोस्टबनाए गए हैं। सदर प्रखंड के कनीय अभियंता अश्विनी सिंह सरदार ने बताया कि इन सभी घरों को स्टैंड पोस्ट के माध्यम से पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां लगाए गए जलमीनार सोलर आधारित हैं, इसलिए बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.