हापुड़, मई 12 -- सिंभावली। रजापुर गांव के पास नाले किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय शिवकुमार निवासी गांव करोंजी, थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह गांव रजापुर के पास नाले किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। बताया गया कि शव से कुछ दूरी पर एक बुलेट मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली थी। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव की पहचान कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.