सिंभावली के छात्र ने किया जनपद का नाम रोशन
हापुड़, जुलाई 18 -- उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार में 16 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ के कस्बा सिंभावली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र दक्ष भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए दक्ष भारद्वाज ने शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) तथा डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दक्ष भारद्वाज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके पिता दीपक शर्मा, जो स्वास्थ्य विभाग के टीबी विभाग में जिला कार्यक्रम कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं, सहित टी 0बी0 विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है। यह भी पढ़ें- एथलेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.