रांची, फरवरी 12 -- बुंडू, संवाददाता। सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू में गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अली अल अराफात ने ध्वजारोहण के साथ किया। इंटर हाउस प्रतियोगिता में सरस्वती हाउस प्रथम, द्वितीय यमुना हाउस और तृतीय स्थान गोदावरी ने प्राप्त किया। प्राचार्या तराना बेगम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क विकसित करना है। अंत में, विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...