सिंफर स्टाफ क्लब में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
धनबाद, जून 22 -- धनबाद। सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) धनबाद में आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ अरविंद कुमार मिश्रा की उपस्थिति में योग गुरु हीरालाल शर्मा एवं शंकर प्रजापति ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। नियमित योग के महत्व से अवगत कराया। सिंफर स्टाफ क्लब की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम डिगवाडीह परिसर सहित संस्थान की सभी क्षेत्रीय इकाइयों में भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्टाफ क्लब के सचिव डॉ आनंद सिंह एवं उपाध्यक्ष विशाल चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने योग को नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- तथागत में योग दिवस का आयोजन कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.