सिंफर गेट के सामने डिवाइडर कट बंद, जाम से मिलेगी मुक्ति
धनबाद, मई 6 -- शहर के व्यस्त इलाके में शामिल सिंफर गेट के सामने स्थित डिवाइडर के कट को आखिरकार बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह के कई दिनों तक किए गए निरीक्षण और ट्रैफिक स्थिति के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस कदम से इलाके में लगने वाले रोजाना के जाम और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर काफी हद तक रोक लगेगी। बताया कि यह कट मुख्य रूप से पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए बनाया गया था, लेकिन समय के साथ इसका दुरुपयोग बढ़ता गया। छोटे-बड़े वाहन, यहां तक कि कार और अन्य चारपहिया वाहन भी इसी कट से गुजरने लगे थे। इससे रॉन्ग साइड ड्राइविंग की प्रवृत्ति बढ़ी और सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति बनती गई। मंगलवार को ही यहां 25 वाहनों पर रॉन्ग साइड से परिचालन करने के लिए जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- हसपुरा में जाम: शादी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.