सिंधौली में युवती की मौत में दो युवकों पर शक, दी तहरीर
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- सिंधौली। गंधरपुर गांव के पास गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। मृतका के पिता ने एसपी सौरभ दीक्षित से मिलकर दो संदिग्ध युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि दोनों युवकों और उनके साथियों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। थाना क्षेत्र के नगला बलेटू गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी रेखा देवी 20 जून को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत संभावित सभी स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 28 जून को पुलिस ने गंधरपुर गांव के पास गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान रेखा देवी के रूप में की। यह भी पढ़ें- सिंधौली में युवती की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.