शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहाँपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना सिंधौली पुलिस ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, दाऊदपुर उर्फ मुरादगांव में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं, महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई तथा बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी तथा छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और बाल विवाह जैसे मामलों से सतर्क रहने को कहा। छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए। एसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा हेतु नियमित पेट्रोलिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.