शाहजहांपुर, जून 2 -- सिंधौली। क्षेत्र में 10 दिनों से बिजली सप्लाई न आने से पढ़ाई कर रहे छात्रों के सामने समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पुलिस, एसएससी, जीडी, नीट, आर्मी, टीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा का भाव उत्पन्न हो गया। छात्र रोहित कुमार, अर्पित यादव, प्रियांशु, अभय, फैजान सिद्दीकी, जीनत खान, सहित कई छात्रों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से विद्युत व्यवस्था सही कराए जाने की मांग की है। बिजली की समस्या होने से टंकियों में पानी खत्म हो चुका है, लोग नहाने के लिए तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : मात्र 7-8 घंटे ही मिल रहा बिजली, गर्मी में उपभोक्ता बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...