शाहजहांपुर, मार्च 6 -- सिंधौली, संवाददाता। सिंधौली क्षेत्र के गांव बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पस्टमार्टम के लिए भेजा वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी रामसनेही का 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ सेखू बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में ही किसी परिचित के यहां होली मिलने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग पूरी रात युवक की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।गुरुवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गये तो प्राइमरी स्कूल के आगे फकीरे के खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था । यह देखकर तुरंत गांव के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.