शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- सिंधौली। बरौरा गांव में शनिवार को 25 वर्षीय महिला रेशू का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह पति की मौत के बाद से मायके में रह रही थी और मानसिक तनाव में थी। जानकारी के अनुसार रेशू की शादी दो वर्ष पहले सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के अनिल से हुई थी। तीन माह पूर्व अनिल ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद रेशू अपने माता-पिता के पास रह रही थी। शनिवार दोपहर भोजन कराने के बाद वह कमरे में चली गई। देर शाम तक बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो शव लटका मिला। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से मिला लटका प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...