अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़। सिंधौली में मुख्य प्रवेश द्वार के जीर्णोद्धार को लेकर उपजा विवाद समाप्त हो गया है। प्रशासनिक हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद गेट पर महाराणा प्रताप के चित्र वाली टाइल्स लगाने पर सहमति बनी। वार्ड संख्या-5 स्थित सिंधौली गांव का मुख्य गेट करीब 15 साल पुराना और जर्जर हो चुका था। स्थानीय निवासियों द्वारा इसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा था। इसी दौरान गेट पर महाराणा प्रताप के चित्र वाली टाइल्स लगाने का कार्य शुरू हुआ, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया। मामले सामने आया कि कुछ गलतफहमी के कारण हालात पैदा हो गए थे। अब दोनों पक्षों में सहमति है। एडीएम सिटी ने बताया कि आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.