सिंधौली में पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत
शाहजहांपुर, मई 27 -- सिंधौली। सोमवार रात मुर्छा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार पुवायां की ओर से शाहजहांपुर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में 34 वर्षीय धर्मपाल पुत्र बाबूराम, निवासी हुंडाल खेड़ा, शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.