शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर। सिंधौली टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं से वसूले जा रहे टोल टैक्स को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन को राहत देने की मांग की है। बार एसोसिएशन का कहना है कि पुवायां तहसील से शाहजहांपुर मुख्यालय तक प्रतिदिन अधिवक्ताओं का आना-जाना होता है। ज्ञापन में 30 किलोमीटर तक अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन को टोल टैक्स से मुक्त रखने की मांग की गई है। यहां महासचिव राजेश अवस्थी सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- स्थायी चैंबर निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...