सिंधौली के युवक की रोजा में हुई थी मौत, शव की शिनाख्त
शाहजहांपुर, जून 1 -- रोजा। बरतारा स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात मिले क्षत-विक्षत शव की रविवार को पहचान हो गई। मृतक की पहचान सिंधौली थाना क्षेत्र के लधौली गांव निवासी 30 वर्षीय महेश मौर्य के रूप में हुई। शव की पहचान उसके भाई अमरपाल ने कपड़े और जूते देखकर की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे किसी अज्ञात वाहन ने महेश को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। युवक सड़क किनारे डिवाइडर के पास पड़ा रहा और उसके ऊपर से कई वाहन गुजरने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे घायल मिले युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस मृतक के भाई ने बताया कि महेश 29 मई को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। रविवार सुबह मोर्चरी पहुंचकर शव की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.